घर से बाल कटवाने आया किशोर हुआ लापता 10 दिन पूर्व घर से निकला था किशोर

 

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला जलाल निवासी एक 15 वर्षीय किशोर अचानक लापता हो गया।परिजनों द्वारा किशोर को काफी तलाश किया। किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। किशोर के पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
गांव नगला जलाल निवासी गुलफान पुत्र दीवान सिंह
ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 10 अगस्त की दोपहर 2 बजे करीब उनका 15 वर्षीय पुत्र उर्वेश कुमार घर से बाल कटवाने की कहकर गया था । किंतु वह देर शाम तक घर नहीं लौटा । परिजनों को चिंता हुई । परिजनों ने उसे नाते रिश्तेदारी में काफी तलाश किया। किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस किशोर की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment