सिकंदराराऊ में 11 सितंबर को निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

सिकंदराराऊ। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कस्बा में शान ओ शौकत के साथ 11 सितंबर को जुलूस ए मोहम्मदी निकलेगा। जुलूस का आगाज जुमे की नमाज के बाद पुरानी तहसील पर स्थित शाही जामा मस्जिद से होगा। कस्बा भ्रमण के बाद जुलूस ए मोहम्मदी का समापन कस्बा के मोहल्ला मटकोटा स्थित अंसारिया स्कूल पर पहुंचकर होगा। सीरत कमेटी जुलूस ए मोहम्मदी की तैयारियों में जुट गई हैं। सीरत कमेटी के सदर हबीब कुरैशी ने बताया कि 28 अगस्त को जुलूस ए मोहम्मदी निकालने हेतु उनके द्वारा प्रशासन से अनुमति मांगी गई थी। किंतु 28 अगस्त का रक्षाबंधन एवं 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व होने के कारण प्रशासन द्वारा अनुमति को रद्द कर दिया गया । प्रशासन ने 11 सितंबर को जुलूस ए मोहम्मदी निकालने की अनुमति प्रदान की है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment