सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजावलपुर में नामजदों ने एक दंपती को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव सुजावलपुर निवासी राहुल पुत्र राजेश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 11 अगस्त की सुबह 9 बजे करीब अपने पशुओं को प्रतिदिन की भांति बाँध रहा था। तभी गाँव के ही अभिषेक उर्फ छोटू पुत्र ध्रुव, मनोज व सुनील पुत्रगण सुखवीर बेवजह गाली गलौज करते हुए आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों लाठी डंडों एवं लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया । जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोरगुल सुनकर बीच बचाव में आई उसकी पत्नी अंजू को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।








