अश्लील इशारों का विरोध करने पर नामजद ने दंपती को पीटा


सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव दवा लेने जा रही महिला से नामजद ने अश्लील इशारे किए । महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसे एवं उसके पति को मारपीट कर घायल कर दिया । पीड़िता ने कोतवाली में नामजद आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी पीड़िता महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 12 अगस्त की रात्रि 9 बजे करीब गांव में स्थित एक अस्पताल से दवा लेने को जा रही थी । तभी गांव के ही अनिकेत कुमार पुत्र सतीश ने उससे अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए। जब उसने इशारो का विरोध किया तो आरोपी ने गाली गलौज भी दी । उसने अपने पति को फोन कर मौके पर बुला लिया। पति ने जब विरोध किया आरोपी ने गाली गलौज कर दंपती को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment