जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष के चयन को लेकर वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों से लिया फीडबैक
हाथरस-13 अगस्त। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत शिल्पा गेस्ट हाउस में एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री सीताराम लाम्बा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर संगठन की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।।
बैठक से पूर्व पर्यवेक्षक सीताराम लाम्बा ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने जिले में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों तथा नए जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष के चयन को लेकर कांग्रेस नेताओं से विस्तार पूर्वक राय जानी।जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पं. विवेक उपाध्याय, शरद उपाध्याय नंदा एवं चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने आवेदन किया है।एआईसीसी पर्यवेक्षक श्री लाम्बा ने सभी वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों से एक-एक कर व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी राय और सुझाव लिए। संगठन की जमीनी स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता, बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।।
इस अवसर पर पीसीसी पर्यवेक्षक एवं बुलंदशहर के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष गांधी, कासगंज के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अदनान मियाँ तथा बुलंदशहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती प्रज्ञा गौड़ भी पर्यवेक्षक के साथ मौजूद थीं।बैठक में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, पुराने एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को साथ लेकर चलने, युवा कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी देने तथा आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए मजबूत संगठनात्मक ढांचा तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया।।
एआईसीसी पर्यवेक्षक सीताराम लाम्बा ने कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बातों को गंभीरता से सुना और सभी से प्राप्त सुझावों एवं राय को संगठन के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने की बात कही।बैठक को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। नेताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में कांग्रेस को मजबूती के साथ मैदान में उतारने का संकल्प व्यक्त किया।।
बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी पूर्व विधायक डा. अनिल चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित, पं. विवेक उपाध्याय, शरद उपाध्याय नन्दा, अशोक गुप्ता,मथुरा प्रसाद कुशवाहा, डॉ. मुकेश चन्द्रा, अवधेश बख्शी, अजीत गोस्वामी, शशांक पचौरी एड़, श्रीकृष्ण एड., नवीन उपाध्याय, राजकुमार सारस्वत, अनुज शान्त, देवेंद्र शर्मा, संजीव आंधीवाल, ललतेश गुप्ता, सचिन उपाध्याय, विनय उपाध्याय, अभिनव पचौरी, मनीष प्रताप, जीतू चौधरी, धर्मो शर्मा, मुन्नालाल शर्मा, अब्बास हुसैन एवं राय साहब सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।









