पिता पुत्र को गाली गलौज कर दी जान से मारने की धमकी

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव भुढ़िया में नामजदों ने पिता पुत्र को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कोतवाली में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


गांव भुढ़िया निवासी नरेशचन्द्र पुत्र रामस्वरूप ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह वर्तमान में अलीगढ़ में रह रहा है। 15 जुलाई को उसके गाँव के ही शान्ती स्वरूप पुत्र वीरी सिंह व वीरी सिंह पुत्र लोहरे द्वारा उसके ट्यूवैल की कुंडी व दीवार तोड़ दी थी। जिसकी सुचना पर वह अपने पिता के साथ गांव में पहुंचा और उसने एवं उसके पिता ने आरोपियों से शिकायत की । शिकायत करने पर आरोपी कुपित हो गए और पिता पुत्र को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment