समाधान दिवस में एसडीएम एवं सीओ ने सुनी समस्याएं : सात शिकायतें आई : तीन का निस्तार
सिकंदराराऊ । कोतवाली में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी ने संयुक्त रूप से शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना । इस दौरान सात शिकायते आई। जिनमें मौके पर मोके अधिकारियों ने तीन शिकायतों का निस्तारण कर दिया।
शनिवार को कोतवाली परिसर में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित पाठक ने संयुक्त रूप से फरियादियो की समस्याओं को सुना। समाधान दिवस होने की सूचना पर कोतवाली पर सुबह से ही शिकायतकर्ताओं की खासी भीड़ उमड़ी । इस दौरान गांव मानपुर पोरा निवासी विकेश कुमार ने दिए शिकायती पत्र में कहा है कि गांव में स्थित मंदिर पर दबंग जबरन अपना ट्रैक्टर एवं जेसीबी मशीन को खड़ा करते हैं । पीड़ित द्वारा विरोध करने पर आरोपी उसे गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। वहीं गांव उमरावपुर निवासी रामस्नेही ने दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उसने गांव में अपना एक प्लॉट लिया था। उक्त प्लॉट में पड़ोसियों ने पानी छोड़ रखा है। जिससे प्लॉट में गंदगी एवं जलभराव हो गया है। शिकायती पत्र मिलने के बाद मौके पर मौजूद आधिकारियों ने समस्याओं का तत्काल निपटारा करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में लेखपाल एवं राजस्थ निरीक्षक मौजूद रहे।









