सिक्के बरामदगी मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकददमा: टीमें गठित:छानबीन

हाथरस। भारतीय मुद्रा के सिक्के भारी संख्या में बरामद किए जाने के मामले में कोतवाली पुलिस द्घारा रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस प्रशासन द्वारा रिपोर्ट 4 अगस्त को दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार कॉइनेज एक्ट-2011 के तहत उत्तर प्रदेश में यह पहला ऐसा मामला है। कोतवाली सदर पुलिस ने स्टेशनरी कारोबारी नवीन समाधिया के खिलाफ कॉइनेज एक्ट की धारा 12 और 13 के तहत केस दर्ज किया है और पुलिस प्रशासन द्वारा उक्त मामले में अब जांच पड़ताल व छानबीन शुरू कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा सिक्कों के अवैध कारोबार की आशंका को लेकर गत 1 अगस्त को कार्यवाही गई थी।जब पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने नयागंज स्थित नवीन समाधिया के आवास और प्रतिष्ठान पर छापा मारा था और वहां से 106 प्लास्टिक और टाट के कट्टों में एक, दो और पांच रुपये के भारतीय सिक्के बरामद हुए। इन सिक्कों का कुल वजन कट्टों समेत 5666.3 किलोग्राम था।मुकददमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है।। उक्त संबंध में पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि इतनी भारी मात्रा में सिक्कों का मिलना सामान्य व्यावसायिक गतिविधि नहीं है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि ये सिक्के कहां से आए और इनका उपयोग या आगे कहां भेजा जाता था।एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के अनुसार मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। टीम सिक्कों के स्रोत, उनके लेन-देन और आगे के नेटवर्क की जांच करेगी। आरोपी नवीन समाधिया की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही सिक्कों की इतनी बड़ी खेप के पीछे जुड़े लोगों और पूरे नेटवर्क का भी पता लगाया जाएगा।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment