सादाबाद। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 का बहुजन समाज पार्टी द्वारा शंखनाद विधानसभा क्षेत्र से होने वाला है और 10 अगस्त को बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद चुनावी शंखनाद अभियान का शुभारंभ करेंगे। वहीं इस मौके पर कस्बा के कूपा रोड स्थित उत्सव गार्डन पर विशाल ऐतिहासिक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है और सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए वरिष्ठ बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ पूरे विधानसभा क्षेत्र के एक-एक गांव जाकर लोगों से सघन जनसंपर्क कर सम्मेलन में भारी संख्या में भाग लेने का अनुरोध कर रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान उन्हें सर्वसमाज का भारी आशीर्वाद मिल रहा है।
विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बाजीबुर्ज में ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजनों, माताओं, बहनों एवं युवा साथियों के बीच पहुँचकर 10 अगस्त के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया। इस अवसर पर सभी लोगों का उन्हें आत्मीय स्नेह, आशीर्वाद और भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ।

इस दौरान वरिष्ठ बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा ने कहा कि अपने सादाबाद का सर्व समाज अब बदलाव का संकल्प ले चुका है। समाज के हर वर्ग का बढ़ता विश्वास और अपार जनसमर्थन इस बात का स्पष्ट संकेत है कि 10 अगस्त का महासम्मेलन विधानसभा सादाबाद की राजनीति में एक नया अध्याय लिखेगा। उन्होंने सभी से आवाहन करते हुए कहा कि आइए, अपने परिवार, मित्रों और साथियों के साथ इस ऐतिहासिक सम्मेलन का हिस्सा बनें और बहुजन आंदोलन को नई शक्ति प्रदान करें।









