किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया युवक

सिकंदराराऊ। कोतवाली हसायन क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी को नामजद अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। किशोरी अपने साथ घर में रखी नगदी एवं आभूषण भी ले गई । किशोरी के पीड़ित पिता ने कोतवाली में नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी किशोरी के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री रात्रि को घर में सो रही थी । इस दौरान उसे गांव का ही शंकर पुत्र मुकेश अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी घर में रखे 50 हजार रुपए नगद एवं आभूषण अपने साथ ले गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment