फसल पर ट्रैक्टर चलाने का विरोध करने पर परिवार को पीटा

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पीपली में खेत में खड़ी धान की फसल पर ट्रैक्टर चलाने का विरोध करने पर नामजदों ने एक परिवार को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में एक महिला समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


गांव नगला पीपली निवासी विमलेश देवी पत्नी राजेश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 18 जुलाई की दोपहर 12 बजे करीब उसके गांव के ही राकेश , हरेंद्र पुत्रगण सूरजपाल ,रघुराज पुत्र मलखान व गीता पत्नी हरेंद्र ने उसके खेत में खड़ी धान की फसल पर ट्रैक्टर चला दिया । जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज कर उसके ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गई। शोर गुल सुनकर बीच बचाव में आई उसकी सास कपूरी देवी व दिव्यांग देवर मनोज को भी मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment