सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव कपसिया में प्लॉट में खूंटा लगाने का विरोध करने पर नामजदों ने महिला को पीटकर घायल कर दिया । पीड़िता ने कोतवाली में दो नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव कपसिया निवासी चन्द्रकान्ता पत्नी सुधीर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 11 जुलाई की शाम 4 बजे करीब गांव के हीअखलेश पुत्र राजपाल सिंह ,मालती देवी पत्नी अखलेश ने उसके प्लॉट में खूंटे लगा दिए थे । जिसका उसने विरोध किया तो आरोपी गाली गलौज करने लगे। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसे पीटकर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।











