युवा ब्राह्मण महासभा ने किया समर पूल पार्टी का आयोजन: समाज के लोगों ने उठाया लुत्फ*

हाथरस। युवा ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में भीषण गर्मी से राहत और समाज के लोगों में आपसी समन्वय व मेलजोल बढ़ाने के उद्देश्य से भव्य समर पूल पार्टी एवं पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन रुहेरी स्थित ब्राह्मण महासभा पूर्व अध्यक्ष लब्बू पंडित के फार्म हाउस पर किया गया।। कार्यक्रम में महासभा के पदाधिकारियों, युवाओं और उनके परिवारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत आधुनिक स्विमिंग पूल परिसर में रंगारंग गतिविधियों से हुई।बच्चों और युवाओं के लिए पूल के अंदर विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेल और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसका सबने जमकर आनंद लिया। डीजे की शानदार धुनों पर युवाओं और बच्चों ने थिरकते हुए गर्मी के मौसम का भरपूर लुत्फ उठाया। पानी में सभी ने मस्ती की।
इस अवसर पर युवा ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष ई.शुभम पचौरी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी और इस भीषण गर्मी के बीच ऐसे आयोजन समाज के परिवारों को एक साथ लाने और आपसी जुड़ाव को मजबूत करने का काम करते हैं। युवाओं और बच्चों के चेहरे की खुशी ही इस आयोजन की सफलता है।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक शिवम भारद्वाज, रोहित शर्मा, डॉ. तरुण भारद्वाज, विवेक शर्मा, गौरव अग्निहोत्री, आकाश शर्मा, ओम पंडित, वैभव शर्मा,राजा कौशिक, दीपक अग्निहोत्री, गगन कौशिक,डॉ. ललितेश शर्मा, नैतिक शर्मा सहित समाज के अन्य लोग मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment