ई रजिस्ट्री के विरोध में सपा का हड़ताल को समर्थन

सासनी। तहसील में कई दिनों से धरना दे रहे अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक, कातिब संघ को समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामनारायण काके ने समाजवादी पार्टी की ओर से पहुंचकर समर्थन पत्र दिया गया है।। सासनी अधिवक्ता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह एड. तथा सभी धरनारत अधिवक्ता, कातिब संघ को समर्थन पत्र सौंपा गया तथा उन्होंने मांग की है कि ई रजिस्ट्रीकरण का निजीकरण किया गया है, जिससे अधिवक्ता और कातिब संघ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है। इससे बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध और बढ़ेगा। भारतीय जनता पार्टी सरकार ऐसे कानून लाकर प्राइवेट कंपनी को और बढ़ावा दे रही है। भारतीय जनता पार्टी सरकार इस कानून को शीघ्र वापस ले, जिससे काम सुचारू चल सके और जनता को लाभ मिले।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सेंगर, नगर अध्यक्ष अजय कुमार ,पूर्व शहर अध्यक्ष ताराचंद कुशवाहा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बलवीर सिंह दिवाकर, मुंशीलाल कुशवाहा एड., योगेश शर्मा एड., गिर्राज सिंह दिवाकर राजेश शर्मा पीके सिंह, केपी सुमन, मधुकर नागर, प्रशांत पाठक, गीतम सिंह, अरविंद गुप्ता, राजेश लवानिया, महेश तोमर, भारत सिंह बघेल, राजवीर सिंह, हर्षित लवानिया आदि मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment