सादाबाद। विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक मुरसान के गांव गोलनगर में श्रीमद भागवत कथा के समापन पर ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने व्यास गद्दी की पूजा अर्चना कर व आरती उतारकर किया।
इस अवसर पर श्रीमद भागवत कथा के आयोजक प्रेमप्रकाश गौतम ने रामेश्वर उपाध्याय का फूल माला पहनाकर, पीतांबर ओढाकर स्वागत व सम्मान किया। इस अवसर पर रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि भागवत कथा का अनुसरण करने से हमारे सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। हम सभी को धार्मिक कार्य कराने चाहिए। धार्मिक कार्य कराने से ही हमारे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। भागवत कथा में लिखा है कि हम सभी को स्वर्ग और नर्क सब इसी जीवन में भोगना है। इसलिए जो व्यक्ति धर्म के कार्य कराता है। उसकी हमेशा जय- जयकार होती है और जो अधर्म के रास्ते पर चलता है, उसका हमेशा विनाश होता है। इसीलिए हम सभी को सत्य के रास्ते पर चलना चाहिए। तभी हमारा जीवन सफल होता है। इस अवसर पर नित्यानंद गौतम,तरुण गौतम, उदयवीर गौतम, गोपाल गौतम, गुड्डू चैधरी, छोटू चैधरी, सुभाष चैधरी, गंगाप्रसाद चैधरी आदि मौजूद थे।









