हाथरसI प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित शांति भवन आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र द्वारा बी के शांता बहिन के सानिध्य मै 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत भूतपूर्व सैनिक अस्पताल मे योग सप्ताह के अंतर्गत आयोजन किया गया |

कर्नल सुखवीर सिंह कोयड (oic echs Hathras) के सानिध्य मै भूतपूर्व सैनिक अस्पताल मे राजयोग द्वारा स्वस्थ एवं सुखी समाज की स्थापना विषय पर संबोधित करते हुए बी के शांता बहिन ने राजयोग की विस्तृत पहचान उपस्थित स्टाफ एवं रोगियों को दी |
उन्होने कहा कि राजयोग एक स्वस्थ मन के लिए जीवन शेली है जो आत्मा को परमात्मा से जोडती है | स्वस्थ तन के लिए स्वस्थ मन का होना आवश्यक है | बी के शांता बहिन ने राजयोग से प्राप्त होने वाली अस्ट शक्तियों की भी जानकारी दी | कर्नल सुखवीर सिंह कोयड (oic echs Hathras) ने आभार प्रकट किया |

इस अवसर पर डॉक्टर अरुण कुमार, भूतपूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष सूबेदार महिपाल सिंह , डॉक्टर सागर शर्मा, सूबेदार मेजर उमेश कुमार, पूर्वे वायु सैनिक रमेश चन्द्र दीक्षित , सूबेदार मेजर रामवीर सिंह, हवालदार वेदप्रकाश, हवालदार श्यामबिहारी, विजय पाल एवं समस्त पूर्व सैनिक के अलावा लवली बहिन, राकेश अग्रवाल, गजेन्द्र भाई प्रेमनाथ अदि उपस्थित थे |









