श्री हरिनाम महासंकीर्तन के महाकुम्भ में 5वें दिन भजनों का भव्य गायन

हाथरस। पुरुषोत्तम मास अधिक ज्येष्ठ के पावन माह में गत पांच दिवस से शहर की होली वाली गली स्थित मंदिर ठाकुर श्री लक्ष्मीनारायण जी महाराज के प्रांगण में सप्त दिवसीय अखंड श्री हरिनाम महासंकीर्तन का आनंदमय उत्सव चल रहा है। महासंकीर्तन 25 मई को प्रातः 6 बजे संकीर्तनमयी प्रभात फेरी के साथ विश्राम लेगा।
उत्सव के पांचवे दिवस में मंदिर में विराजमान ठाकुर श्री लक्ष्मीनारायण जी महाराज ने दिव्य फूल मंडली में विराजमान होकर भक्तों को मनमोहक दर्शन दिए।
अधिक गर्मी के प्रकोप से बचाव हेतु नित्य ठाकुर जी के शीतोपचार हो रहे है, जिसमे मंदिर में ठंडे एवं सुगंधित जल का छिड़काव किया जा है।श्री ठाकुर जी को अनेक प्रकार के फलों एवं पुष्पों के रसों का भोग लगाया जा रहा है।साँय 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक महिला मंडली द्वारा महासंकीर्तन एवं उसके बाद नगर के विभिन्न संकीर्तन मंडलों द्वारा अनेकों मंत्रमुग्ध करने वाली ध्वनियों के माध्यम से महामंत्र का ऐसा गायन किया गया, जिसने सबको मोहित कर दिया।
महासंकीर्तन के विश्राम दिवस की पूर्व संध्या 24 मई दिन रविवार को श्री ठाकुर जी के भव्य फूल बंगला के दर्शन होंगे। अतः नगर के समस्त धर्मानुरागी एवं भक्तिमति माताओं से अनुरोध किया है कि अब सिर्फ 2 दिवस का आनद बाकी रह गया है।
अधिक मास में किया गया जप, पूजन, दान एवं भजन अनन्त गुना होकर परणित होता है। श्री हरिनाम संकीर्तन की सरिता में अवगाहन कर अपने जीवन का सर्वविध उत्कर्ष करें एवं अपने समय का सदुपयोग करें।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment