घर में घुसकर दंपती को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव नारई में नामजदों ने घर में घुसकर एक दंपती को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नारई निवासी छोटेलाल पुत्र नेखराज सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि उसके द्वारा गाँव में समाज की सहमति से भागवत कथा का आयोजन किया गया था। जिससे ग्राम समाज के लोगो द्वारा अपनी श्रद्धानुसार सहयोग किया गया था । गाँव के सुरेश पुत्र कुंवरपाल, राजू पुत्र सुरेश, नेनिया पुत्र सुरेश ,गुर्वचन पुत्र भूरेलाल द्वारा भागवत में दिए गए सहयोग धनराशि वापस लेने का दवाब वनाया जा रहा है । 21 मई की दोपहर 12.30 बजे उक्त आरोपी उसके घर घुस आए और उसके एवं उसकी पत्नी भूदेवी के से सहयोग धनराशि मांगने लगे। पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए दंपती के साथ मारपीट कर दी। जिससे दंपती घायल हो गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment