
सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला ढक में नामजदों ने मां बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता महिला के पति ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगला ढक निवासी दिनेश कुमार पुत्र लालाराम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 18 मई रात्रि 9.30 बजे करीब गांव के ही ओमप्रकाश पुत्र थान सिंह, रवि पुत्र ओमप्रकाश, योगेश पुत्र टीकम सिंह एकराय होकर पीड़ित के पुत्र लोकेश के साथ घर के बाहर मारपीट कर रहे थे । शोर सुनकर जब उनकी पत्नी गुंजन देवी लोकेश को बचाने गई । तो आरोपियों ने गुंजन देवी के ऊपर लाठी डंडों एवं सरिया से प्रहार कर दिया। जिससे वह भी घायल हो गई । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच से शुरू कर दी है।








