
सिकंदराराऊ। हाथरस रोड स्थित गांव चमरौली मोड़ के निकट पुरानी रंजिश को लेकर नामजदों ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया । पीड़ित ने कोतवाली में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी प्रशांत पुत्र राजकिशोर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह बुधवार की शाम 6.30 बजे जलेसर से घर को वापिस आ रहा था। जैसे ही वहां हाथ रोड स्थित गांव चमरौली मोड़ के समीप पहुंचा ,तभी गांव के ही आकाश पुत्र नेम सिंह ,नेम सिंह पुत्र निहाल सिंह ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज कर मारपीट कर दी । जिससे वह घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।












