होम्योपैथिक एसो.की डा.नीलम अध्यक्ष, डा.रिचा सचिव, डा.रुचि चुनीं कोषाध्यक्ष

हाथरस होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया इकाई की महत्वपूर्ण बैठक मथुरा रोड स्थित रवि हॉस्पिटल पर आयोजित हुई, जिसमें आगामी सत्र वर्ष 2026-28 के लिए नवीन कार्यकारिणी का चयन वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक व वर्तमान अध्यक्ष डॉ. राजीव लोचन उपाध्याय की अध्यक्षता में किया गया।
बैठक में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर डॉ. नीलम सिंह, सचिव पद पर डॉ. रिचा सिंह व कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. रुचि कमल को सर्व सहमति से निर्विरोध चुना गया। बैठक में डॉ. राजीव लोचन उपाध्याय, डॉ. इंद्र वाष्र्णेय, डॉ. रवि चैधरी, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ.कुणाल वाष्र्णेय, डॉ. संदीप गहलोत, डॉ. शशांक मोहता, डॉ. हर्ष गर्ग, डॉ. आनंद माहौर व डॉ. प्रभात सिसोदिया आदि उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment