
हाथरस सरस्वती महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मृदुल दीक्षित द्वारा आगामी सेमेस्टर की परीक्षाओं के दृष्टिगत छात्र हित को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय पुस्तकालय को छात्र अध्ययन हेतु सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक खोलने की नई शुरुआत की गई है।
उक्त समय अवधि में छात्र-छात्राएं अपनी सुविधा अनुसार पुस्तकालय में अध्ययन कर सकते हैं एवं अपने विषयों से संबंधी पाठ्यक्रम का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पुस्तकालय के सुचारू रूप से संचालन हेतु पुस्तकालय लिपिक आशीष कुमार अग्रवाल को नियुक्त किया गया है। सरस्वती महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मृदुल दीक्षित के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम एवं द्वितीय इकाई के स्वयंसेवक एवं अन्य छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।









