हाथरस देश के ब्रजभाषा के प्रख्यात साहित्यकार एवं कवि स्वर्गीय डॉ. जगदीश लवानियां की पंचम स्मृति दिवस पर आज शाम को 7 बजे से रामोजी रिजॉर्ट अलीगढ़ रोड पर अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन आयोजित हो रहा है जिसमें देश के प्रख्यात साहित्यकार व नामचीन कवियों द्वारा अपने काव्य के माध्यम से जहां स्वर्गीय डॉ. लवानियां को श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी। वही देश की विभिन्न समस्याओं व मुद्दों पर प्रहार करते हुए जनता को आनंदित किया जाएगा।
देश के ब्रजभाषा के प्रख्यात साहित्यकार एवं कवि स्वर्गीय डॉ. जगदीश लवानियां की पंचम स्मृति दिवस पर आज शाम 7 बजे से अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। स्वर्गीय डॉ.जगदीश लवानियां के ज्येष्ठ पुत्र एवं असिस्टेंट कमिश्नर एक्साइज प्रगल्भ लवानिया, अनुज पुत्र व सीनियर मैनेजर एचआर ललित लवानिया, कार्यक्रम संयोजक एंव पुत्रवधु डॉ. प्रीति लवानिया एवं कार्यक्रम सह संयोजक चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने बताया कि इस अवसर पर स्वर्गीय डॉ. जगदीश लवानिया स्मृति सम्मान 2026 से ब्रजभाषा की वरिष्ठ कवियत्री डॉ. रुचि चतुर्वेदी (आगरा) को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम में देश के वरिष्ठ गीतकार डॉ. विष्णु सक्सेना का सानिध्य प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन मे देशभर के प्रतिष्ठित कवि एवं कवित्रियाँ अपनी प्रस्तुतियां देंगे, जिनमें प्रमुख रूप से मैनपुरी से गीतकार बलराम श्रीवास्तव, हरियाणा से हास्य कवि अनिल अग्रवंशी, बुलंदशहर से ओज कवि डॉ. अर्जुन सिसोदिया, इंदौर से गीतकार अमन अक्षर, आगरा से गीतकार डॉ. रुचि चतुर्वेदी, नागपुर से वीर रस की कवयित्री श्रद्धा शौर्य, अंबेडकर नगर से गजलकार अनुराग मिश्रा गैर एवं टूंडला से हास्य कवि लटूरी लट्टू शामिल रहेंगे।अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में अधिकतर कवि प्रथम बार हाथरस आ रहे हैं और नई प्रतिभाओं में इंदौर से गीतकार अमन अक्षर इस समय काफी प्रसिद्ध हैं। कवि अमन अक्षर जहां पूरी दुनिया में भगवान राम के गीत से छाए हुए हैं। वहीं ओज के माध्यम से जोश भरने वाली कवियत्री श्रद्धा शौर्य भी पहली बार हाथरस आ रही है।











