युवती को ले गया युवक

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव एक निवासी युवती को नामजद अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। पीड़िता युवती के पिता ने नामजद आरोपी के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी पीड़िता युवती के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी पुत्री को गत 8 अप्रैल की दोपहर 12 बजे करीब बच्चू पुत्र पप्पू निवासी गांव कुचलपुर थाना अमापुर जनपद कासगंज अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इससे पूर्व भी आरोपी युवती को अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया था । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment