अस्पताल में भिड़े दो पक्षःजमकर मारपीटःहंगामा

हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना से अस्पताल परिसर में भारी हंगामा और अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। उक्त मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है।
बताया जाता है कोतवाली सदर क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित सरस्वती वीणा अस्पताल में कुछ लोग एक दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को उपचार के लिए लेकर पहुँचे थे। घायल व्यक्ति को वह लोग अस्पताल लेकर आए थे, जिनकी वजह से वह दुर्घटना में घायल हुआ था। उक्त लोग अस्पताल में भर्ती कराने के बाद, घायल को लाने वाले लोग बिना पूरा इलाज कराए ही वहां से जाने लगे। इस बात पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई और फिर यह कहासुनी मारपीट में बदल गई।
बताया जाता है मारपीट के दौरान कुछ लोगों ने अस्पताल में रखे वाइपर और झाडू जैसे सफाई उपकरण उठाकर एक-दूसरे पर हमला कर दिया। झगड़े में महिलाएं भी शामिल हो गईं। अस्पताल प्रशासन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और कुछ लोगों को पकड़कर अपने साथ ले गई। उक्त घटना लोगों में भारी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment