
हाथरस। भारतीय शिक्षा बोर्ड के बैनरतले उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में आयोजित शिक्षा पर संवाद कार्यक्रम में जहां देश की जानी-मानी प्रमुख शिक्षा हस्तियों ने सहभागिता की। वही अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु बाबा रामदेव ने भी सहभागिता की और विशाल शिक्षा पर संवाद सम्मेलन में जनपद हाथरस से सीबीएसई स्कूल्स मैनेजमेंट एसोसिएशन के जिला महासचिव एवं शिक्षाविद ए. पी. सिंह द्वारा भी सहभागिता की गई और शिक्षा पर अपना व्याख्यान दिया गया।
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रन स्कूल में गत 22 मार्च को भारतीय शिक्षा बोर्ड की एक महत्वपूर्ण बैठक एवं शिक्षा पर संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय योग गुरु स्वामी रामदेव जी महाराज की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में भारतीय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन एन. पी. सिंह सहित शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विशेष हस्तियों ने भी सहभागिता की और शिक्षा के विविध आयामों पर गहन विचार-विमर्श किया।
उक्त विशाल शिक्षा पर संवाद सम्मेलन में सीबीएसई स्कूल्स मैनेजमेंट एसोसिएशन हाथरस के जिला महासचिव एवं एस.आर.बी. पब्लिक स्कूल के चेयरमैन शिक्षाविद ए. पी. सिंह ने भी जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और शिक्षा पर संवाद के दौरान उन्होंने नई शिक्षा व्यवस्था, भारतीय संस्कृति पर आधारित शिक्षा प्रणाली तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी वक्ताओं ने इस बात पर बल दिया कि शिक्षा को अधिक व्यावहारिक, संस्कारयुक्त एवं समयानुकूल बनाया जाना आवश्यक है, ताकि छात्र भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकें।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जनपदों के शिक्षाविद शामिल हुए।कार्यक्रम का समापन सकारात्मक विचारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के संकल्प के साथ हुआ।। इस अवसर पर सीबीएसई स्कूल्स मैनेजमेंट एसोसिएशन हाथरस के जिला महासचिव एवं एस.आर.बी. पब्लिक स्कूल के चेयरमैन शिक्षाविद ए. पी. सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु स्वामी रामदेव जी महाराज से मुलाकात की और विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए उन्हें हाथरस आने हेतु आमंत्रित कर आमंत्रण दिया गया। वहीं बाबा रामदेव द्वारा उन्हें आशीर्वाद देते हुए आगमन हेतु आश्वस्त किया गया।









