जिले में प्रेक्टिस करने वाले होम्यो चिकित्सक करायें पंजीकरण

man hands write register paper

हाथरस। जिला होम्यो चिकित्सा अधिकारी ने कहा है कि जनपद में होम्योपैथिक चिकित्सा अभ्यास करने वाले चिकित्सकों का जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी कार्यालय में पंजीकरण कराना आवश्यक है।
जिला होम्यो चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक चौहान ने उक्त संबंध में जानकारी देते हुए कहा है कि जनपद में होम्योपैथिक चिकित्सा अभ्यास करने हेतु होम्यो चिकित्सकों का जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी कार्यालय में पंजीकरण कराना आवश्यक है। अतः सभी होम्योपैथी चिकित्सक जो जनपद में अभ्यास करते हैं, वह कार्यालय में अभिलम्ब अपना पंजीकरण करायें। सभी चिकित्सक अपना आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन पर अपना एच.पी.आर. एवं एच.एफ.आर.बना लें, उसके उपरान्त ही अपना पंजीकरण प्रार्थना पत्र कार्यालय में प्रस्तुत करें।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment