स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार वेलफेयर समिति किया होली मिलन समारोह

अलीगढ के जिला मलखान सिंह अस्पताल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आरोग्य कक्ष में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार वेलफेयर समिति संयुक्त संगठन अलीगढ़ उत्तर प्रदेश का होली मिलन समारोह राजेंद्र चीफ कार्यक्रम संयोजक अध्यक्षता में होली मिलन समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
कार्रक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों ने एक दूसरे के गले मिलकर गुलाल लगाकर एक दूसरे को हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा भाईचारे बनाए रखने की अपील की गई। संगठन के द्वारा जलपान एवं मिठाई का वितरण करके होली की एक दूसरे के प्रति शुभकामनाएं एवं बधाई दी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों की मांग एवं सम्मान के लिए आगे की रणनीति बनाई गई। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों को राष्ट्रीय परिवार घोषित करने की मांग की गई। होली मिलन समारोह में उपस्थित जन सत्यदेव शर्मा, दीपक पाठक एडवोकेट, सुभाष चंद्र वर्मा, रमेश चंद, कमलकांत शर्मा, राजेश शर्मा, श्रीमती भानुमति देवी, श्रीमती सुशीला देवी, पवन सेठ, वेद प्रकाश भारद्वाज, रविंद्र शर्मा एडवोकेट, अजीत किशोर गुप्ता, राजपूत सिंह एवं हरि सिंह कश्यप आदि जन थे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment