
सिकंदराराऊ I कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिम में नामजदो ने जमीनी विवाद को लेकर एक दंपती को मारपीट कर घायल कर दिया. पीड़ित ने कोतवाली में नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी हैI
मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिम निवासी आसिफ पुत्र यूनिस ने दी तहरीर में कहा है कि शनिवार की शाम मोहल्ले के ही कैफ पुत्र राशिद, राशिद पुत्र यूनिस, रहमिन पुत्र राशिद ने जमीन के विवाद को लेकर उसके साथ गाली गलौज की I इसके बाद आरोपियों ने लाठी डंडो से मारपीट कर दी.जिससे वह घायल हो गया. शोर गुल सुनकर बीच में बचाव में आई पीड़ित की पत्नी आस्ता को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया. आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए. तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैI









