बाईपास स्थित श्री बांके बिहारीलाल जी महाराज मंदिर के पुनरूदार पर आयोजित
मंदिर की बिखरी अनुपम छटाःकई अनुष्ठानःमौजी बाबा के भजनों की रही धूमः महाप्रसादी

हाथरस। श्रीधाम वृंदावन के सांवरे सलौने के मंदिर श्री बांके बिहारी लाल जी महाराज लहरा रोड आगरा अलीगढ़ बाईपास मंदिर के पुनरुद्धार पर कल स्थापना वार्षिकोत्सव महोत्सव भारी धूमधाम से आयोजित किया गया और इस मौके पर मंदिर प्रांगण में सुबह से ही कई धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए जो कि देर रात तक चलते रहे। जबकि विशाल भजन संध्या के साथ आयोजित विशाल महाप्रसादी में हजारों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। मंदिर श्री बांके बिहारी लाल जी महाराज के पुनरुद्धार पर आयोजित वार्षिकोत्सव के मौके पर मंदिर को जहां रंगीन लाइटों एवं फूलों से भव्य दिव्य सजाया गया था। वही ठाकुर जी की अनुपम छटा सभी भक्तों को मंत्र मुग्ध कर रही थी।

शहर के लहरा रोड पर आगरा अलीगढ़ बाईपास स्थित भव्य दिव्य मंदिर श्री बांके बिहारी लाल जी महाराज मंदिर के पुनरुद्धार पर कल स्थापना वार्षिकोत्सव महोत्सव भारी धूमधाम से प्रमुख समाजसेवी एवं श्री बांके बिहारी लाल जी महाराज मंदिर के प्रबंधक रवि चैहान भट्टा वालों के नेतृत्व में मनाया गया और इस मौके पर भारी जल सैलाब भक्तों का उमड़ पड़ा। मंदिर के पुनरुद्धार पर आयोजित स्थापना वार्षिकोत्सव महोत्सव पर सुबह से ही कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। महोत्सव के तहत प्रातः ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज एवं श्री राधा रानी सरकार का पंचामृत से वैदिक मंत्र चालक के बीच विशेष महा अभिषेक किया गया और अभिषेक उपरांत ठाकुर जी को भव्या को साधारण कराई गई वहीं उन्हें भोग प्रसाद लगाया गया। अनुष्ठान में प्रमुख समाजसेवी रवि चैहान भट्टा वालों ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती उमा चैहान के साथ सहभागिता की और पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर भव्य फूल बंगला श्रृंगार, ठाकुर श्री बांके बिहारी लाल जी महाराज के अद्भुत श्रंगार दर्शन, अलौकिक 56 भोग दर्शन भी आयोजित किए गए और दर्शनों के लिए सुबह से ही भक्तों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा और मंदिर पर मेला जैसा नजारा दिखाई दिया।

मंदिर के पुनरुद्धार पर आयोजित स्थापना वार्षिकोत्सव महोत्सव पर सुबह से ही विशाल भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें हजारों भक्तों ने महाप्रसादी ग्रहण की और उन लाभ प्राप्त किया तथा महाप्रसादी का कार्यक्रम देर रात्रि तक चलता रहा।
इस मौके पर आयोजित विशाल भजन संध्या में श्रीधाम वृंदावन के प्रख्यात भजन गायक मौजी बाबा एवं भजन गायिका कुमकुम रघुवंशी ने अपने भजनों- कब लोगी सुध-कब लोगी सुध मेरी अलबेली सरकार हमारी सुध कब लोगी। करके इशारों बुलाई गई रे बरसाने की छोरी,ओ राधा गोरी गोरी। ऐसा करो श्रृंगार सब देखते रह जायें, सजने का है शौकीन कोई कसर न रह जाये। फूलों में सज रहे हैं श्री वृंदावन बिहारी। करते हो तुम कन्हैया मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है।मुझे कौन जानता था तेरी बंदगी से पहले सहित दर्जनों भजन प्रस्तुत कर विशाल भजन संध्या में समां बांध दिया। वही अपने संगीत के माध्यम से भक्तों को झूमने व नाचने पर मजबूर कर देने वाले म्यूजिशियन बी. भास बैंड द्वारा भी अपनी अद्भुत एवं अनोखी प्रस्तुति दी गई।
इस मौके पर महोत्सव में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सिकन्द्राराऊ के पूर्व विधायक यशपाल सिंह चैहान, जनसत्ता दल के राष्ट्रीय महासचिव के. एन. ओझा, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के जिलाध्यक्ष खेवेंद्र सिंह जादौन, आरएसएस ब्रज क्षेत्र के मीडिया संपर्क प्रमुख देवेंद्र कटारा, वृंदावन के बिल्डर रवि चैहान, अलीगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर रिंकू सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख ठाकुर महेंद्र सिंह सोलंकी, जनता जनसत्ता दल के युवा नेता सुनील ठाकुर ,देवेंद्र सिंह फौजी, करणी सेना के प्रदेश महासचिव निशांत सिंह, समाजसेवी एवं भाजपा नेता ठाकुर कृष्ण कुमार तोमर कृष्ण ठाकुर के अलावा तमाम प्रमुख हस्तियों ने शामिल होकर ठाकुर जी के दर्शन किए और पुण्य लाभ अर्जित किया। वहीं सभी अतिथियों का प्रमुख समाजसेवी रवि चैहान भटटा वालों द्वारा दुपट्टा ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस मौके पर जनसत्ता दल के जिला महासचिव अतुल जादौन, सत्यपाल सिंह चैहान,मोहित चैहान, दिनेश तोमर, गुड्डू ठाकुर, छोटू राणा, मनोज वाष्र्णेय कातिब, विजय सारस्वत, विजय चैहान, विजय पंडित, राजवीर पाठक, शशिकांत शर्मा, टोनी तोमर ,अभिषेक ठाकुर, गिन्नी ठाकुर ,सोनू पाराशर ,प्रशांत शर्मा ,प्रदीप पचैरी, मानवेंद्र सिंह, उपेंद्र चैहान, अंशु चैहान, प्रेमपाल सिंह चैधरी, राहुल चैहान, सुनील शर्मा, सोनू शर्मा बरसाना आदि तमाम लोग मौजूद थे।









