सासनी में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर बैठक आयोजित, तहसीलदार ने वीएलओ और सुपरवाइजरों को दिए निर्देश


तहसील परिसर में तहसीलदार रजत कुमार की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए एक आवश्यक बैठक आहूत की जिसमें तहसीलदार ने वीएलओ और सुपरवाइजरों को निर्देश दिए।शुक्रवार को आहूत बैठक में तहसीलदार ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिहीन बनाना है। उन्होंने वीएलओ को निर्देश दिए गए कि वे संबंधित मतदाताओं को समय रहते नोटिसों के बारे में पूरी जानकारी दें। उन्हें घर-घर जाकर मतदाताओं को पुनरीक्षण प्रक्रिया के बारे में जागरूक करने के साथ उनके दस्तावेजों का सत्यापन भी करें। तहसीलदार ने सख्त निर्देश दिए कि नोटिस और आपत्तियों से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। और क्षेत्र का कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे टिंकू खान ने सुपरवाइजरों को अपने-अपने क्षेत्र वीएलओ के कार्यों की नियमित निगरानी करने और आने वाली समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में, सभी कर्मियों को पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment