
हाथरस- 22 जनवरी। शहर के अलीगढ़ रोड स्थित श्री रामबाग इंटर कॉलेज का 77 वां स्थापना दिवस समारोह कल 23 जनवरी को भारी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा और इस मौके पर जहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।वहीं कॉलेज में भवन का लोकार्पण भी किया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां को पूर्ण कर लिया गया है।। उक्त संबंध में जानकारी देते हुए श्री रामबाग इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष कमल प्रकाश वर्मा एवं प्रमुख समाजसेवी व उद्यमी नरेश कुमार वर्मा ने बताया है कि श्री रामबाग इंटर कॉलेज का 77वां स्थापना दिवस समारोह कल 23 जनवरी को सुबह 10 बजे से बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती पूजन से शुरू होगा और इस मौके पर विद्यालय में निर्मित भवन का लोकार्पण किया जाएगा और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा भाग लेंगे। जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप में सांसद अनूप प्रधान, सदर विधायक श्रीमती अंजुला माहौर ,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, जिला विद्यालय निरीक्षक संतप्रकाश, जलेसर नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती गौरी वर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा एवं प्रमुख समाजसेवी व फोकस ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. विकास शर्मा भाग लेंगे।। उन्होंने समस्त कांस्यकार बंधुओ से कॉलेज के स्थापना दिवस समारोह में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है ।









