सिकंदराराऊ में कूड़े के ढेर पर मिला प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप, मचा हड़कंप

ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा मेडिकल स्टोरो की जांच करने पर दवाओ की दुकानें हुई बंद

अनूप शर्मा

सिकंदराराऊ। कस्बा के नयागंज बाजार स्थित पुराने अस्पताल में शुक्रवार को उसे समय हड़कंप मच गया । जब कूड़े के ढेर पर प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सीरप की बड़ी खेप पड़ी मिली।

प्रतिबंधित कोडी स्टार एन एफ कंपनी के खांसी के सिरप की 34 खुली शीशियां पड़ी मिली । प्रतिबंधित खुली शीशियो को देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई । सूचना पाकर एसडीएम, ड्रग इंस्पेक्टर एवं कोतवाल मौके पर पहुंच गए । अधिकारियों ने मौके पर निरीक्षण कर खाली पड़ी सीरप की शीशियो को कब्जे में लिया और उन्हें अपने साथ ले गए। चौंकाने वाली बात यह रही कि इन कफ सिरपो की एक्सपायरी डेट वर्ष 2029 तक दर्ज है, यानी समाप्ति से करीब तीन वर्ष पहले ही इन्हें प्रयोग कर कूड़े में फेंक दिया गया। कूड़े के ढेर पर इस तरह खुले में कोडीनयुक्त कफ सिरप मिलना गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।


शुक्रवार की दोपहर को पुराने सरकारी अस्पताल में कूड़े के ढेर पर लोगों ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्रतिबंधित कोडी स्टार एन एफ कंपनी के खांसी के सिरपे की 34 खुली शीशियां पड़ी देखी । जिससे क्षेत्र में सनसनी मच गई और मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई। मामले की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा, उपजिलाधिकारी संजय कुमार और कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा पुलिस व अन्य विभागीय टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने कस्बा के थोक व खुदरा मेडिकल स्टोरों पर संघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दवाओं के स्टॉक, रिकॉर्ड और खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेजों की गहनता से जांच पड़ताल की गई।
निरीक्षण के दौरान कस्बा के राठी चौराहे पर स्थित दीप मेडिकल स्टोर पर गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। स्टोर पर स्टॉक मेंटेनेंस और रिकॉर्ड मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। जिस पर संबंधित मेडिकल स्टोर को नोटिस जारी किया गया। साथ ही जांच पूरी होने तक दुकान और गोदाम को बंद करने के आदेश भी दिए गए हैं। अधिकारियों द्वारा मेडिकल स्टोरो पर जांच पड़ताल शुरू कई तो इस जांच पड़ताल से दवा विक्रेताओं में खलबली मच गई । जिसके चलते दवा विक्रेता अपनी दुकानों के शटर गिराकर भाग गए। गौरतलब हो कि कुछ दिन पूर्व राजस्थान में कोडीनयुक्त कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत का मामला प्रकाश में आया था। जिसकी जांच अभी चल रही है। ऐसे में सिकंदराराऊ में कूड़े में पड़ी कोडीनयुक्त सिरप की खेप मिलने से मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में कोडीनयुक्त सिरप की खेप कहां से आई । कोडिनयुक्त सिरप लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इसका सेवन करने से लोगों की जान भी चली जाती है । इस संबंध में उपजिलाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment