सदर विधायक अंजुला माहौर मिलीं व्यापारियों से: बताये ऐतिहासिक कार्य व जनकल्याणकारी योजनायें

12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण के तहत विशेष जनसंपर्क अभियान में

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के तहत विशेष जनसंपर्क अभियान के प्रवास के अंतर्गत शहर के प्रमुख उद्योगपतियों एवं समाजसेवियों के प्रतिष्ठान पर सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर द्वारा मुलाकात कर सभी से मोदी सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।
सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर द्वारा जनसंपर्क अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा विगत 12 वर्षों में किए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं राष्ट्रहित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प और अधिक सशक्त हुआ है।

इसी क्रम में सदर विधायक श्रीमती अंजुला माहौर द्वारा शहर के प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी नरेश वर्मा प्रबंधक श्री रामबाग इंटर कॉलेज के प्रतिष्ठान सरक्यूलर रोड पर पहुँची, जहां उन्होंने सरकार योजनाओं का प्रचार प्रसार कर चर्चा करते हुए व्यापारियों के हित में वाटर वर्क्स में जीएसटी कार्यालय का नवनिर्माण कार्य शीघ्र ही भव्य रूप से निर्माण की संस्तुति व्यक्त की। उन्होंने आश्वासन दिया कि लखनऊ पहुंचकर नगर विकास विभाग से अति शीघ्र स्वीकृति दिलाकर कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास हमेशा व्यापारियों के हित में रहा है।। इस अवसर पर उद्योगपति एवं समाजसेवी नरेश वर्मा के अलावा प्रमुख व्यापारी ओमप्रकाश वर्मा कलसा वाले, रवि वर्मा हैंडीक्राफ्ट, ओमप्रकाश वर्मा मार्केट वाले, सौरव वर्मा हैंडीक्राफ्ट, सुरेश अग्रवाल जिलाध्यक्ष फैम, ओमप्रकाश वर्मा हैंडीक्राफ्ट , देवकीनंदन वर्मा, योगेश वार्ष्णेय सहपऊ वाले, शैलेंद्र शर्मा, बॉबी पंडित, मधुकर दुबे आदि मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment