चोरों ने दिन दहाड़े मंदिर के दान पात्र का ताला तोड़कर नगदी की पार


सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला मटकोटा स्थित मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर से चोर गुरुवार को दिन दहाड़े दान पात्र का ताला तोड़कर हजारों की नगदी चुराकर ले गए। घटना से श्रद्धालुओं में भारी रोष व्याप्त है। अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।
मोहल्ला मटकोटा निवासी चंद्रशेखर वार्ष्णेय ने दी तहरीर में कहा है कि उनके मोहल्ले में मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर है। पूजा अर्चना के लिए प्रति दिन सुबह 6 बजे से मंदिर का ताला खोल दिया जाता है। रात्रि 9 बजे मंदिर का ताला लगाया जाता है। गुरुवार की दोपहर को मंदिर में अज्ञात चोर प्रवेश कर गए। चोरों ने मंदिर में रखे दान पात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी 12 हजार की नगदी को चोरी कर ले गए। घटना करीब दोपहर 3 से 4 बजे करीब घटना को अंजाम दिया गया । घटना की जानकारी जब हुई जब शाम 4 बजे के बाद मंदिर की सफाई करने को एक युवती पहुंची । जहां दान पात्र का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखी नगदी नारारद थी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment