
हाथरस। राष्ट्र की सेवा में हमेशा तत्पर रहने वाले व विपत्ति आने पर अपनी जान की बाजी पर खेल कर देश की जनता की रक्षा, सुरक्षा करने वाले मरीन कमांडो को राष्ट्रपति द्वारा शौर्य चक्र से सम्मानित किए जाने पर उनके समर्थकों व शुभचिंतकों द्वारा जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया गया है।
देश के मरीन कमांडो व शौर्य चक्र से सम्मानित कमांडो राम गोयल का बेसवां इगलास में स्वागत सम्मान के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं वैश्य एकता संस्थान के कार्यकर्ताओं ने भी संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष विपुल सिंघानिया के नेतृत्व में अलीगढ़ जिले की इगलास विधानसभा क्षेत्र के बेसवां कस्बे में पहुंचकर शौर्य चक्र से सम्मानित वैश्य समाज के बेटे मरीन कमांडो राम गोयल का जोरदार स्वागत किया गया।। स्वागत करने वालों में शहर अध्यक्ष सुधीर गुप्ता, शहर महामंत्री प्रतीक गोयल, कोषाध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी, उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, प्रोफेसर डॉ. राजीव गुप्ता ,सचिन अग्रवाल, महेश गोयल, पंकज अग्रवाल, आलोक अग्रवाल , रजत माहेश्वरी आदि कार्यकर्ता शामिल थे।












