अलीगढ़ से एटा की ओर जा रहा था वाहन:बहादुरगढ़ी के निकट हुआ हादसा

सिकंदराराऊ। एन एच 34 के एटा रोड स्थित गांव बहादुरगढ़ी के निकट बुधवार को अलीगढ़ से एटा की ओर जा रही रोटावेटरों से भरी एक लोडर मैक्स अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद गाड़ी से निकल कर रोटावेटर सड़क पर बिखर गए। जिससे हाइवे पर जाम लग गया।
बताया जाता है कि बुधवार की सुबह करीब 6 बजे अलीगढ़ से एटा की ओर रोटावेटरों से लदी एक लोडर मैक्स गाड़ी जा रही थी। जैसे ही वाहन गांव बहादुरगढ़ी के समीप पहुंची। तभी वाहन का चालक वाहन ने अपना नियंत्रण खो बैठा। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गया। वाहन के पलटते ही उसमें लदे रोटावेटर सड़क पर बिखर गए। जिससे कुछ समय के लिए हाइवे पर यातायात प्रभावित हो गया। घटना की पाकर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर सड़क पर बिखरे रोटावेटरों को किनारे कराया। इसके बाद क्रेन की मदद से पलटी हुई लोडर मैक्स को सीधा किया गया। जिसके बाद यातायात पुनः सुचारु हो सका।
राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल मौके पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।












