अवैध देशी शराब समेत दबोचा

सिकंदराराऊ । कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर एक व्यक्ति को कासगंज रोड स्थित गांव अगसौली चौराहे से अवैध देशी शराब समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
एसआई धर्मेंद्र निरंजन अपने हमराहो के साथ गांव अगसौली क्षेत्र में गस्त में मामूर थे। तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली एक व्यक्ति अवैध देशी शराब लेकर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम सुभाष उर्फ पप्पू पुत्र रामस्वरूप निवासी गांव अगसौली बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद कर जेल भेज दिया।









