सीडीओ ने बीआरसी भवन में चल रहे सुदृढ़ीकरण और कायाकल्प कार्यों का किया निरीक्षण ,दिए निर्देश

सीडीओ ने बीआरसी भवन में चल रहे सुदृढ़ीकरण और कायाकल्प कार्यों का किया निरीक्षण ,दिए निर्देश

सिकंदराराऊ। मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित ने बीआरसी भवन में चल रहे सुदृढ़ीकरण और कायाकल्प कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान,खंड विकास अधिकारी शुबेंदु गोपाल ,खंड शिक्षा अधिकारी विजय सिंह और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सीडीओ को बताया कि भवन की छत पर पीसीसी का काम जारी है। इसके अतिरिक्त, पुराने और क्षतिग्रस्त फर्श को हटाकर कोटा स्टोन लगाने का कार्य पूरा हो चुका है। सीडीओ ने फर्श में उचित ढलान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। भवन की आंतरिक और बाहरी साज-सज्जा के संबंध में भी दिशा-निर्देश जारी किए गए। आंतरिक दीवारों से पुराने व्हाइट सीमेंट को हटाकर दो कोट पुट्टी और दो कोट डिस्टेंपर लगाने की योजना है, जबकि बाहरी दीवारों पर टेराकोटा पेंट किया जाएगा।

खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय कक्ष में फॉल सीलिंग लगाने और परिसर में 5×3.5 मीटर के एक अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की गई। सीडीओ ने परिसर में उचित विद्युत व्यवस्था, खिड़कियों और दरवाजों पर पेंटिंग तथा निर्माणाधीन कक्ष में पर्याप्त प्रकाश और वेंटिलेशन सनिश्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उचित विद्युत व्यवस्था, खिड़कियों और दरवाजों पर पेंटिंग तथा निर्माणाधीन कक्ष में पर्याप्त प्रकाश और वेंटिलेशन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा और सरकारी मानकों के अनुसार पूरे होने चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या निम्न गुणवत्ता वाली निर्माण सामग्री पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान यह भी बताया गया कि आधार कार्ड बनाने और संशोधन कार्य से जुड़े एक शिक्षक को शिकायतों के कारण हटा दिया गया है। सीडीओ ने निर्देश दिए कि जब तक नए शिक्षक या कंप्यूटर ऑपरेटर की तैनाती नहीं हो जाती, तब तक वैकल्पिक रूप से आधार शिविर आयोजित किए जाएं।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment