दो बाइकों में हुई आमने सामने की भिंडत , एक युवक बाइक समेत बंबे में गिरा, मौत

तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को बाइक समेत बंबे से निकला

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव मऊ के निकट बीती रात बंबे पर दो बाइकों में आमने-सामने की भिंडत हो गई। भिंडत के बाद एक 28 वर्षीय युवक बाइक समेत गहरे बंबे में जा गिरा और पानी में डूब गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । करीब तीन घंटे की तलाश के बाद उसका शव बाइक समेत बंबे से बाहर निकाला गया। युवक की मौत से परिजनों में चीत्कार मच गया और गांव में मातम पसर गया। पुलिस ने मौके में पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि गांव मऊ चिरायल निवासी 28 वर्षीय टीटू पुत्र महेश कुमार पुताई का कार्य करता था और अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। शुक्रवार को वह बाइक पर सवार होकर काम के सिलसिले में जनपद अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव बमनोई गया था। रात्रि करीब आठ बजे वह मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव मऊ के पास बंबे के निकट सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उसकी टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि दूसरी बाइक पर गन्ना लदा हुआ था। अंधेरा होने के कारण दोनों वाहन चालकों को एक-दूसरे का सही अंदाजा नहीं लग सका और हादसा हो गया। टक्कर के बाद टीटू की बाइक अनियंत्रित होकर गहरे बंबे में जा गिरी और वह गहरे पानी में डूब गया, जबकि दूसरी बाइक सवार सड़क पर गिर गया। उसे यह जानकारी नहीं हो सकी कि दूसरा युवक बंबे में गिर गया है। देर रात्रि तक जब टीटू घर न लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर टीटू की तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
ग्रामीणों और पुलिस ने संयुक्त रूप से बंबे में खोजबीन शुरू की। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद टीटू को उसकी मोटरसाइकिल समेत बंबे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
युवक की मौत परिजनों में हाहाकार मच गया और गांव में मातम छा गया । पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मृतक अपने पीछे पत्नी एवं चार छोटे बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment