कांटे में चिप लगाकर रिमोट से सरियों की चोरी : श्री महाकाल कानकास्ट प्रा०लि० का मामला

आधा दर्जन ट्रक चालक समेत आठ का खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव जाऊ इनायतपुर में स्थित श्री महाकाल कानकास्ट प्रा०लि० से ट्रक चालकों द्वारा कंपनी में लगे काँटे में चिप लगाकर रिमोट द्वारा जनवरी से मई तक लोहे की सरियों की चोरी की गई। उक्त मामले में आधा दर्जन ट्रक चालकों समेत आठ नामजद आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
श्री महाकाल कानकास्ट प्रा०लि० जाऊ इनायतपुर में तैनात मुरित गर्ग ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि हमारी यूनिट में TMT सरिया बनाने का काम करते हैं । जिन्हे ट्रकों के द्वारा पार्टियों तक पहुँचायी जाती है । तीनों ट्रकों के चालक कुलदीप पुत्र रामवीर सिंह निवासी ओम नगरिया जिला हाथरस ,अनिल निवासी अलीगढ , विष्णु निवासी सादाबाद, श्रीपाल निवासी कोढरा जिला अलीगढ,महेश पुत्र बंगाली सिंह निवासी सौराई मादरा सादाबाद, नीरज निवासी सादाबाद ने कम्पनी में लगे काँटो में चिप लगाकर रिमोट द्वारा लगातार जनवरी 2026 से मई 2026 तक चोरी की गई।कंपनी के ठेकेदार वंशीलाल के पास लोडिग का काम कर रहे। धर्मेन्द व भीम निवासी कुशीनगर को उक्त ड्रायवर रुपए देकर ट्रकों मे पार्टी द्वारा दिए गए आर्डर से ज्यादा (1 से 2 टन) सरिया डलवाते थे । जिसकी कीमत 60000 से 1,20,000 तक थी। काटा कराते समय रिमोट द्वारा लगी हुई चिप से बजन कम करके चोरी को अजाम देते थे। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment