छत पर सो रही किशोरी को बुरी नीयत से दबोचा, की छेड़छाड़

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपने घर की छत पर सो रही 15 वर्षीय किशोरी को एक नामजद ने बुरी नीयत से दबोच लिया और छेड़छाड़ करने लगा। मौके पर पहुंचे किशोरी के पिता ने जब विरोध किया तो आरोपी मारपीट पर आमदा हो गया। पीड़िता किशोरी की मां ने कोतवाली में नामजद आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी पीड़िता किशोरी की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 3 जून की रात्रि 11:30 बजे करीब उनकी 15 वर्षीय पुत्री अपने घर की छत पर सो रही थी। तभी पड़ोसी दिलीप कुमार पुत्र राजेश चतुर्वेदी छत पर आ गया और पुत्री को बुरी नीयत से दबोच लिया। आरोपी किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा । इस दौरान किशोरी के पिता मौके पर पहुंच गए। जहां उन्हें विरोध किया तो आरोपी मारपीट पर आमदा हो गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment