
सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला जलाल में एक बेवा महिला को ससुरालीजनों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में चार ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगला जलाल निवासी नीलेश पत्नी कैलाश चन्द्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि करीब तीन वर्ष पूर्व उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। पीड़िता के देवर ओमकार व संजय कुमार पुत्रगण संग्राम सिंह ने घरेलू बातो को लेकर गाली गलौज देते हुए उसे लात घूसो व लाठी डंडो से मारापीटा । जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता की सास फूलन देवी व ससुर संग्राम सिंह भी आये दिन उसके साथ मारपीट तथा गाली गलौज करते है। उक्त सभी लोग आये दिन उसको मारते पीटते हैं । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।








