महिला को बाइक ने रौंदा, घायल

सिकंदराराऊ । हाथरस रोड स्थित गांव रति का नगला के समीप पैदल जा रही एक महिला के एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई । घायल महिला का उपचार आगरा में एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। घायल महिला के देवर ने कोतवाली हसायन में नामजद बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जयपाल पुत्र रामदयाल सिंह निवासी गांव पिछौती थाना हसायन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 17 मई की सुबह 8.30 बजे करीब उनकी भाभी गीता देवी पत्नी बनवारी लाल अपने गांव से अपने खेत पर हसायन से रति का नगला मार्ग से पैदल जा रही थी । तभी पीछे से आ रही तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल चालक गौरव पुत्र रामवीर सिंह निवासी गांव भरतपुर थाना हसायन ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए गीता देवी में टक्कर दी । हादसे में गीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का उपचार आगरा में एक निजी अस्पताल में जारी है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment