प्रमुख समाजसेवी स्व.बौ. विशाल शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर कल मनाया जाएगा स्मृति दिवस

हाथरस-1 जून। शहर के प्रमुख समाजसेवी स्व.बौहरे श्री विशाल शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर कल 2 जून को दोपहर 1 बजे से उनके अलीगढ़ रोड स्थित रॉयल रिच रेस्टोरेंट एंड होटल पर उनका भावपूर्ण स्मृति दिवस मनाया जाएगा और इस अवसर पर उन्हें काव्यांजलि के माध्यम से श्रद्धांजलि दी जाएगी।
श्री नर नारायण सेवा संस्थान के बैनरतले कल 2 जून को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक स्व. बौहरे श्री विशाल शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर उनका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर स्मृति दिवस कार्यक्रम में आशु कवि अनिल बौहरे के नेतृत्व में काव्यांजलि के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि व पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही शहर के तमाम प्रमुख हस्तियों व विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भी श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। यह जानकारी श्री नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष बौ. प्रशांत शर्मा तथा स्वर्गीय बौ.विशाल शर्मा के पुत्र प्रतीक शर्मा ने दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment