युवक को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर कोंडरा में नामजदों ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव जहांगीरपुर कोंडरा निवासी अनिल कुमार पुत्र भीमसैन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 27 मई की रात्रि 8:30 बजे वह घर के बाहर मोहल्ले में खड़ा था। उसी समय गांव के ही उत्तम पुत्र साधू एंव साधू पुत्र चिरंजी लाल बेवजह गाली गलौज करते हुए आए। पीड़ित ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसके ऊपर प्रहार कर दिया । जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment