
सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित पुलिया के निकट खड़ी बाइक को चोरों ने पार कर दिया। पीड़ित बाइक स्वामी ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सूर्य प्रताप सिहं पुत्र बलवीर सिंह निवासी गांव नौरोरा जिला बंदायू ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 29 मई को अपनी मोटर साइकिल आपचे से बंदायू जा रहा था। सिकंदराराऊ पार करने के बाद पुलिया के पास पीड़ित ने अपनी मोटर साइकिल खड़ी कर दी और वह होटल पर खाना खाने चला गया। खाना खाने के बाद जब वह वापस आया तो उसकी मोटर साइकिल उक्त स्थान पर नहीं मिली । इस दौरान मौका पाकर अज्ञात बाइक चोर बाइक को चोरी कर ले गए। मोटरसाइकिल को गायब देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई । पीड़ित ने बाइक को काफी तलाश किया, किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस बाइक चोरों की तलाश में जुट गई है।









