
सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र गांव ढ़ाबर में खेत पर कार्य कर रहे एक परिवार को नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में सात नामजद एवं अन्य अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव ढ़ाबर निवासी जयवीर सिंह पुत्र प्रेमवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 27 मई की सुबह 8 बजे अपने पिता प्रेमवीर सिंह ,चाचा श्यामवीर सिंह एवं भाई विजयवीर के साथ अपने खेत को जुतवा रहा था । तभी गांव के ही पुष्पेंद्र पुत्र मुंशीलाल, ओमपाल पुत्र महावीर , विजयपाल पुत्र सोरन सिंह, विष्णु पुत्र ओमपाल, ओमकार पुत्र रामेश्वर, मोहित ,रोहित पुत्रगण विजयपाल, व अन्य अज्ञात गाली गलौज करते हुए आए। जब गाली गलौज का विरोध किया तो नामजद आरोपियों ने पीड़ित व उसके परिवार पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह उसके पिता,चाचा एवं भाई लहूलुहान हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।












