धूमधाम के साथ मनाया गया ईद उल अजहा का पर्व

हजारों अकीदतमंदो ने मुल्क की बेहतरी एवं अमन चैन की दुआएं:शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई ईद की नमाज

सिकंदराराऊ । कस्बा व ग्रामीण अंचल में ईद उल अजहा का पर्व गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईद की नमाज ईदगाह समेत अन्य मस्जिदों में भी अदा की गई। हजारों अकीदत मन्दो द्वारा अल्लाह की इबादत में सिर झुका कर मुल्क की बेहतरी एवं देश में अमन चैन की दुआएं मांगी गई। ईद की नमाज के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए । ईद की नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद के पर्व को लेकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए।


गुरुवार को ईद उल अजहा का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। ईदगाह रोड स्थित ईदगाह पर ईद की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। ईद की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क नजर आया। ईद के पर्व को लेकर बच्चो में खासा उत्साह दिखाई दिया। ईद की नमाज के लिए सुबह से ही बच्चे उत्साहित रहे। ईदगाह पर ईद की नमाज सुबह 8:30 बजे सम्पन्न हुई। ईदगाह पर ईद की नमाज इमाम सैयद अब्दुल कादिर ने अदा कराई।

कस्बा में ईदगाह समेत अन्य मस्जिदों में भी ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। ईदगाह में हजारों अकीदत मन्दो ने अल्लाह की इबादत में सिर झुका कर देश के अमन चैन एवं देश मे फैली महामारी के खात्मे की दुआएं मांगी । ईद की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी। ईद के पर्व के चलते घरों में समैया , चावल , दूध फैनी , पकवान आदि व्यंजन भी बनाए गए। जिसके चलते बच्चों ने इनका जमकर लुफ्त उठाया। सुरक्षा की दृष्टि से ईदगाह एवं मस्जिदों पर भारी संख्या में पुलिस एवं पीएसी बल तैनात रहा।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा,एसडीएम धर्मेंद्र सिंह चौहान,सीओ अमित पाठक ,कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा ईदगाह पर सुरक्षा व्यवस्था की कमान सँभाले हुए थे। ईदगाह पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सक्सेना भी मौजूद रहे। ईदगाह पर विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने स्वागत शिविर लगाकर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी । वहीं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष इकराम कुरैशी ने लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment