रंजिश में युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर तोड़ी हाथ की हड्डी


सिकंदराराऊ। दवा लेकर जा रहे कोतवाली क्षेत्र के गांव बरईशाहपुर निवासी एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते नामजद ने लोहे की रॉड से हमला कर पीड़ित के हाथ की हड्डी तोड़ दी । पीड़ित ने कोतवाली में नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव बरईशाहपुर निवासी अजय शर्मा पुत्र बैनीराम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 26 मई की शाम 7.30 बजे करीब सिकंदराराऊ से एक मेडिकल स्टोर से दवा लेकर अपने गांव वापस लौट रहा था। जैसे ही वह एटा रोड स्थित गांव इकबालपुर के निकट पहुंचा । तभी रंजिश के चलते गोपाल पुत्र रामबाबू शर्मा निवासी एटा रोड गांव इकबालपुर खडंजा ने गाली गलौज कर लोहे की रॉड से उसके ऊपर जानलेवा हमला कर उसके सीधे हाथ की हड्डी तोड़ दी। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment